September 14, 2026

ग्राम गनौली में विधायक आवास पर 36 बिरादरी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में लामबंद ।

ग्राम गनौली में विधायक आवास पर 36 बिरादरी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में लामबंद ।

ग्राम गनौली में विधायक आवास पर 36 बिरादरी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में लामबंद ।

पंचायत में विरोधियों को सुनाई खरी-खरी, 13 सितंबर को सिरौली में होगी विशाल हिन्दू पंचायत ।

ग्राम गनौली स्थित विधायक आवास पर 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में लोगों ने एकजुटता जताई। पंचायत में विरोधियों को खरी-खरी सुनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि विधायक को लेकर कोई अपशब्दों का प्रयोग करेगा, धमकी देगा अथवा हमारे बच्चों के साथ मारपीट करेगा तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने के बजाय उनके पक्ष में प्रेस वार्ता करना निंदनीय है।

 

पंचायत में लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जाकिर और बाबू कुरैशी कौन से रिश्तेदार थे, जिनके साथ भाजपा के नेता बैठने गए? यह निंदनीय है।

पंचायत में हाजी सलमान जैसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन से कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने तथा जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को धमकाने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

कुलदीप प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

पंचायत में घोषणा की गई कि दिनांक 13 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे सिरौली में विशाल हिन्दू पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.