September 22, 2026

कृषि कार्ड को ब्याजमुक्त कर ₹ तीस हजार प्रतिबीघा किया जाए : वीरेन्द्र सिंह ओहलान

कृषि कार्ड को ब्याजमुक्त कर ₹ तीस हजार प्रतिबीघा किया जाए : वीरेन्द्र सिंह ओहलान

कृषि कार्ड को ब्याजमुक्त कर ₹ तीस हजार प्रतिबीघा किया जाए. वीरेन्द्र सिंह ओहलान ।

नागल. कस्बे के ब्लॉक चौराहा स्थित भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में किसानो की बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन कस्बे के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ चौरसिया को सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० वीरेन्द्र सिंह ओहलान ने कहा कि किसानों के कृषि कार्ड पर दी जाने वाली धनराशि को ब्याज मुक्तकर किसानों का कृषि कार्ड तीस हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से बनाया जाए और जिला स्तर पर होने वाली बैंक संगोष्ठी में उनके संगठन के किसी भी पदाधिकारी को सम्मिलित किया जाए ताकि क्षेत्र के किसानो की समस्याएं बैंक तक पहुंच सके। ज्ञापन पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अनुज कश्यप को चिकित्सा प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष तथा कासिम अली को व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर दोनों पदाधिकारियो ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा संगठन को आगे बढाने का काम करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रोड, सुनील शास्त्री, सुबेसिंह मलिक, बिल्लू त्यागी, शीशपाल सैनी, राहुल फौजी, गजेंद्र सिंह, उदित चौधरी, मुस्तकीम, जितेंद्र चौधरी व शिवदत्त समेत आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.