August 7, 2026

“खून-पसीना सस्ता, मुनाफा महंगा! ब्लिंकिट के खिलाफ फूटा गुस्सा—त्रिलोकपुरी में डिलीवरी बॉय का हंगामा”

“खून-पसीना सस्ता, मुनाफा महंगा! ब्लिंकिट के खिलाफ फूटा गुस्सा—त्रिलोकपुरी में डिलीवरी बॉय का हंगामा”

“खून-पसीना सस्ता, मुनाफा महंगा! ब्लिंकिट के खिलाफ फूटा गुस्सा—त्रिलोकपुरी में डिलीवरी बॉय का हंगामा”

15 घंटे खटने के बाद भी नहीं भर रहा पेट, आवाज उठाई तो IDs बंद—कंपनी पर शोषण के गंभीर आरोप

राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लिंकिट के कोटला स्टोर पर हालात उस वक्त बिगड़ गए जब शोषण से परेशान डिलीवरी पार्टनर्स का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। घंटों तक चले इस प्रदर्शन ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डिलीवरी पार्टनर्स का साफ कहना है कि कंपनी ने पिछले कई दिनों से उनके डिलीवरी चार्ज में भारी कटौती कर दी है। नतीजा—रोज़ 12 से 15 घंटे तक खून-पसीना बहाने के बावजूद जेब खाली और घर चलाना मुश्किल। मेहनतकश युवाओं का आरोप है कि उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, बल्कि लगातार आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है।

 

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि जो डिलीवरी पार्टनर्स अपने हक की आवाज उठा रहे हैं, उनकी IDs सीधे बंद कर दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, उन्हें काम से बाहर करने और चुप रहने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इससे साफ है कि विरोध करने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

प्रदर्शन कर रहे पार्टनर्स ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र हो सकता है। उनकी प्रमुख मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, पेमेंट सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए और जिनके साथ अन्याय हुआ है उन्हें तुरंत न्याय दिया जाए।

 

डिलीवरी पार्टनर्स ने दिल्ली सरकार से भी सीधा हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की है कि गिग वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और कंपनियों द्वारा हो रहे कथित शोषण पर लगाम लगाई जाए।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.