October 18, 2026

एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत* __माता-पिता और तीन बच्चों की मौत हुई है ।

एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*  __माता-पिता और तीन बच्चों की मौत हुई है ।

*बड़ी खबर – ग्रेटर नोएडा*

 

*एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*

__माता-पिता और तीन बच्चों की मौत हुई है_

 

*फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका जताई जा रही है*

__घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र की है_

 

 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्रीगोपाल (नगला पदम) गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

*_»» `प्रमुख जानकारी`__*

 

• घटना का समय: शुक्रवार रात को परिवार ने खाना खाने के बाद सोकर सुबह जब दरवाजा नहीं खोला, तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। शनिवार सुबह यह घटना सामने आई।

• संदिग्ध कारण: शुरुआती जांच में रात को चाय और मैगी (नूडल्स) खाने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग के नमूने लेकर जांच की जा रही है।

• जमीन विवाद का एंगल: मृतका ललिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले संपत्ति और 10 बीघा जमीन के विवाद को लेकर परिवार मानसिक तनाव में था।

• पुलिस की कार्रवाई: पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके से बर्तन और साक्ष्य एकत्र किए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

*_»» `मृतकों की पहचान`__*

 

• महेश (37 वर्ष, पति)

• ललिता (35 वर्ष, पत्नी)

• लड्डू (11 वर्ष, पुत्र)

• मिष्टी (7 वर्ष, पुत्री)

• साक्षात (3 वर्ष, पुत्र)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.