August 7, 2026

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत दो लोग घायल।

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत दो लोग घायल।

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत दो लोग घायल।

सडक पर पैदल चल रहे दो लोगों को चपेट में लिया ट्रक।।

डुमरी:-डुमरी के चरकिटोंगरी के समीप एक छड लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से सडक पर पैदल चल रहें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। वहीं घटना में ट्रक ड्राइवर ट्रक में फंस गया था जिसको घंटों मसक्कत के बाद निकाला गया। जिसे ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि पोखरिया निवासी वाल्मीकि महतो और दीपक गुप्ता काम के तलाश में बाहर जाने वाले थे और उनका ट्रेन धनबाद स्टेशन से था तभी उन्हें जानकारी मिली की ट्रेन कैंसिल हो गया और और वे दोनों निमियाघाट स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर पर पैदल अपने गांव पोखरिया के लिए निकल गए। जहाँ चरकिटोंगरी के समीप पीछे से आ रही छड लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दबने से वाल्मीकि महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल है जिसे ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया है। जबकि की मृतक सहित घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.