August 2, 2026

अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड सरकार बारीश को लेकर अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट।

अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड सरकार बारीश को लेकर अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट।

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के अनुसार लगातार बारिश के कारण प्रदेश में 85 सड़कें अभी भी बंद हैं. हालांकि, चारधाम यात्रा फिलहाल सुचारु रूप से संचालित हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 7 अगस्त के बीच देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

  1. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बारिश के चलते प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, छह लोक निर्माण विभाग की सड़कें और 78 पीएमजीएसवाई व अन्य ग्रामीण सड़कें मिलाकर कुल 85 मार्ग बंद हैं. संबंधित विभाग मशीनों के जरिए रास्ते खोलने में जुटे हुए हैं.

बारिश के बावजूद चारधाम यात्रा फिलहाल सामान्य रूप से जारी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 45.75 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है. जिला प्रशासन को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.