August 10, 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिमी जिला भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिमी जिला भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ।

नई दिल्ली -पंद्रह अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिमी जिला भाजपा द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पश्चिमी जिला की सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,तथा आशीष सूद सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता जैसे राजीव बब्बर, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी, पश्चिमी जिला प्रभारी विजय सोलंकी एवं कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थिति राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहां कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया है

इस तिंरगा यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, कमलजीत सहरावत, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद मनजिंदर सिंह सिरसा, राजीव बब्बर आदि ने की।यह तिरंगा यात्रा सैकड़ों मोटरसाइकिलो पर निकाली गई, तिंरगा यात्रा बहुत ही भव्य थी रास्ते में जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य लोगो में विधायक श्याम शर्मा, कैलाश गंगवाल, सुनील यादव,निगम पार्षद हरीश ओबेराय, शशी तलवार, जिला सह प्रभारी सोना कुमारी, महामंत्री श्वेता सैनी, चरनजीत सिंह लवली, संदीप जैन शामिल रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.