August 29, 2026

स्पॉटलाइट सीजन 2026 में कांड्रा की रीतू ने लहराया परचम, सेकंड रनर अप के साथ जीता ‘मिस ग्लैमरस’ का खिताब ।

स्पॉटलाइट सीजन 2026 में कांड्रा की रीतू ने लहराया परचम, सेकंड रनर अप के साथ जीता ‘मिस ग्लैमरस’ का खिताब ।

स्पॉटलाइट सीजन 2026 में कांड्रा की रीतू ने लहराया परचम, सेकंड रनर अप के साथ जीता ‘मिस ग्लैमरस’ का खिताब ।

सरायकेला : केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया की 12वीं कक्षा की छात्रा एवं कांड्रा निवासी रीतू कुमारी साहू ने स्पॉटलाइट सीजन 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही रीतू को ‘मिस ग्लैमरस 2026’ के खिताब और सैश से भी नवाजा गया। उन्हें ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं आकर्षक क्राउन देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में रीतू ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के टैलेंट, फिटनेस, इंट्रोडक्शन, क्वेश्चन-आंसर, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल सहित कुल छह राउंड सफलतापूर्वक पार किए। कठिन मुकाबले के बाद सेकंड रनर अप के रूप में चयनित होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।रीतू के पिता मनोज कुमार साहू व्यवसायी हैं, जबकि माता रानी देवी गृहिणी हैं। प्रतियोगिता के दौरान रीतू के माता-पिता और भाई लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे। कार्यक्रम का आयोजन एल्कोर होटल, जमशेदपुर में किया गया, जो देर रात करीब 2 बजे तक चला।रीतू की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और कांड्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.