August 30, 2026

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मिहिजाम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मिहिजाम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मिहिजाम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

दीनबंधु राउत / प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता मिहिजाम।

मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, जामताड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, मिहिजाम के परिसर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे कुल 72 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत लायक, जिला खेल समन्वयक अमित कुमार साव, जामताड़ा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक दुबे एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विजय विश्वकर्मा, मोहम्मद इदरीश, राज कुमार वर्मा एवं मयंक पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक, खेलप्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.