मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर जी, 301 वी जयंती को गाजियाबाद में बड़े हर्षोल्लास के मनाया गया ।

31.05.2026 दिन रविवार को मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर जी की 301 वीं जयंती मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर जी पाल समाज सेवा समिति रजि० गाजियाबाद ने तीन संगठनों को साथ लेकर श्री ब्रह्म पाल सिंह पाल जी के नेतृत्व में रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद के प्रांगण से मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर जी की शोभा यात्रा निकाली गई। ।

जिसमें जनपद गाजियाबाद,एवं दिल्ली एन सी आर के लोग भारी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर माता रानी की न्यू प्रतीमा पर माला एवं चरणों में पुष्प अर्पित किये। शोभायात्रा को श्री ब्रह्म प्रकाश पाल जी अखिल भारतीय पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री अजीत पाल जी, ग्रीन मैन श्री विजय पाल बघेल जी तथा वार्ड 50 से पार्षद हमारे समाज की सम्मानित नेता श्री मती सुमन लता पाल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया शोभायात्रा में मातारानी जी की झांकी भी थी समस्त शोभायात्रा में आये स्वजातीय बन्धुओं को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया शोभायात्रा में इतनी भीड़ थी लगभग 4 किलोमीटर तक लम्बी लाइनों की कतार लगी थी। शोभायात्रा का संचालन श्री जगत सिंह पाल महासचिव ने किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्री रमेश पाल, संजय पाल पाबी, श्री विनोद पाल पाबी, श्री शेखर जी श्री राम भूल पाल जी उपाध्यक्ष, श्री रविन्द्र होल्कर मास्टर जी, श्री प्रवीण पाल जी मौजपुर श्री लखनपाल जी, श्री महेन्द्र सिंह पाल जी कोषाध्यक्ष, श्री शिश पाल जी, श्री हरीश चन्द्र पाल जी, साहिबा बाद, श्री प्रमोद चौधरी जी, श्री नरेश कुमार कीर जी, श्री कान्त पाल जी श्री मती गीता जी श्री मती पुष्पा पाल जी, श्री मती रीना पाल जी श्री शोभायात्रा को बड़ी ही शांति से निकाल कर प्रतीमा तक लाया गया जिसमें पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही माहेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति रजि० गाजियाबाद, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एवं मल्हार सेना पुलिस प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद प्रस्तुत करते हैं। मैं संगठन के महासचिव होने के नाते शोभायात्रा में शामिल होकर शौभा बढाने वाले सभी भाईयों का हार्दिक स्वागत करता हूँ और नमन करता हूँ।।
