October 24, 2026

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संभाली प्रधानमंत्री के स्वागत की कमान, महानगर के आठ स्थलों पर पुष्पवर्षा और डमरुओं की थाप से होगा प्रधानमंत्री मोदी का भव्य अभिनंदन !

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संभाली प्रधानमंत्री के स्वागत की कमान, महानगर के आठ स्थलों पर पुष्पवर्षा और डमरुओं की थाप से होगा प्रधानमंत्री मोदी का भव्य अभिनंदन !

*महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संभाली प्रधानमंत्री के स्वागत की कमान, महानगर के आठ स्थलों पर पुष्पवर्षा और डमरुओं की थाप से होगा प्रधानमंत्री मोदी का भव्य अभिनंदन*

__पुलिस लाइन से नमो घाट तक सजेगा स्वागत का भव्य गलियारा, महानगर अध्यक्ष ने स्थलों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां_

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी आगमन को लेकर भाजपा महानगर ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। महानगर अध्यक्ष *प्रदीप अग्रहरि* के नेतृत्व में पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थलों पर प्रधानमंत्री के भव्य अभिनंदन की रूपरेखा तैयार की गई है। इन स्वागत स्थलों पर शंखनाद, डमरू वादन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। काशी की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और जनभागीदारी को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्वागत की तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विभिन्न *स्थलों का निरीक्षण किया* । उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और आपसी समन्वय, अनुशासन तथा समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वागत कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, महापौर, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

*प्रदीप अग्रहरि ने कहा* कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी से विशेष जुड़ाव है। ऐसे में उनका अभिनंदन भी काशी की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक वैभव और जनभावनाओं के अनुरूप भव्य एवं यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स्वागत की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इन आठ प्रमुख स्थलों पर होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन

1. *पुलिस लाइन (उमा नेत्रालय* ): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पूनम मौर्या, पूजा दीक्षित, चंद्रशेखर उपाध्याय और मृदुला जायसवाल स्वागत की जिम्मेदारी महिला मोर्चा के साथ संभालेंगी।

2. *पुलिस लाइन मोड़* : महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, अशोक जाटव, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, संजय राय और सुधीर मिश्रा ,युवा मोर्चा के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

3. *संस्कृत संकुल:* महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य शिवनाथ यादव, प्रेम कपूर, नवीन कपूर और अवधेश राय अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अन्य पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

4. *लकड़ी मंडी तिराहा* , चौकाघाट: विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, दिनेश कुमार दीनू, हीरा यादव और दिलीप चौहान पिछड़ा मोर्चा के साथ स्वागत की कमान संभालेंगे।

5. *गोलगड्डा तिराहा:* कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनीष कपूर, जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह और योगेश सिंह पिंकू किसान मोर्चा सहित अन्य कार्यकर्ता अभिनंदन करेंगे।

6. *कज्जाकपुरा* : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राहुल सिंह और दीपेश वशिष्ठ कैंट मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत करेंगे।

7. *भदऊ चुंगी मोड़* : दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में नरसिंह दास, सत्येंद्र सिंह और अक्षयवर सिंह सहित काशी विश्वनाथ मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

8. *नमो घाट मोड़:* सुरेश चौरसिया, रोहित जायसवाल और अमरेश गुप्ता सहित अन्य मंडलों के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के अभिनंदन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा महानगर की योजना के अनुसार, इन आठ स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ काशी की पारंपरिक सांस्कृतिक छटा को प्रदर्शित किया जाएगा। शंखनाद, डमरुओं की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री का स्वागत काशी की आध्यात्मिक विरासत और उत्साहपूर्ण जनभावनाओं को अभिव्यक्त करेगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.