October 13, 2026

नोएडा सेक्टर 46 रामलीला होगी भव्य, व्यवस्थित और प्रेरक: विपिन अग्रवाल ।

नोएडा सेक्टर 46 रामलीला होगी भव्य, व्यवस्थित और प्रेरक: विपिन अग्रवाल ।

*नोएडा सेक्टर 46 रामलीला होगी भव्य, व्यवस्थित और प्रेरक: विपिन अग्रवाल*

*********

नोएडा के सेक्टर 46 में आठवीं बार आयोजित होने जा रही रामलीला में शहर की अन्य रामलीलाओं की तुलना में क्या विशेष होगा? आयोजकों का दावा है कि यह रामलीला भव्य और व्यवस्थित होने के साथ दर्शकों के लिए प्रेरक भी होगी।

आयोजन समिति श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि अन्य रामलीलाओं की भांति इस रामलीला में भी रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को करतबों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है परंतु हम इसे भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।पूरे रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा,साफ सफाई और उचित माहौल बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है। मैदान के बीच में एक मचान बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला मंचन में लगभग 110 कलाकार शामिल होंगे। मंचन की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्णा स्वामी ने बताया कि इस बार रामकथा में आने वाले किन्नरों के एक प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर

उपस्थित मुख्य लोगों में  वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन,पूनम सिंह , अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिरिराज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, मुख्य यजमान अशोक गोयल, मुख्य सलाहकार विकास बंसल , लीला संयोजक पंडित कृष्ण स्वामी, मेला प्रमुख संजय गोयल, संगठन मंत्री कार्तिक मिश्रा , मंच संचालक संदीप अग्रवाल, सुरक्षा प्रमुख सुशील कुमार सिंघल, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव , स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव, सह कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल,दीपक विग, सत्येंद्र शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश यादव ,गौरव सिंघल, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, वीके राणा ,टी.सी गौङ एसपी जैन, एस सिंगल,तेजेंद्र मलिक, संदीप विरवानी, मनीष सेतिया, मुकेश गुप्ता, प्रसादी लाल सोलंकी, सुभाष शर्मा, राजेंद्र शर्मा,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.