August 23, 2026

ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहनों पर लगाया रेडियम, हादसों का खतरा होगा कम ।

ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहनों पर लगाया रेडियम, हादसों का खतरा होगा कम ।

ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहनों पर लगाया रेडियम, हादसों का खतरा होगा कम ।

सरायकेला: सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला-खरसावां यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मुख्य सड़कों पर खराब होकर खड़े ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए उन पर रेडियम और रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने पाया कि कई भारी वाहन खराब होने के बाद मुख्य सड़क पर ही खड़े रहते हैं। विशेषकर रात के समय ऐसे वाहनों में पर्याप्त प्रकाश या संकेतक नहीं होने के कारण पीछे अथवा सामने से आने वाले वाहन चालकों को दूर से उनका पता नहीं चल पाता। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन ब्रेकडाउन वाहनों को तत्काल सड़क से हटाना संभव नहीं था, उनके आगे, पीछे और दोनों किनारों पर रेडियम/रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया। इससे रात के समय वाहन की स्थिति दूर से स्पष्ट दिखाई देगी और अन्य वाहन चालक समय रहते गति कम कर सावधानी बरत सकेंगे।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन खराब होने की स्थिति में उसे यथासंभव मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। यदि वाहन को तत्काल हटाना संभव नहीं हो तो हैजार्ड लाइट, पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टिव संकेतक का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।पुलिस की इस पहल से मुख्य सड़कों पर रात के समय खड़े ब्रेकडाउन वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.