October 16, 2026

चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बलेनो कार, भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने दिखाई तत्परता ।

चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बलेनो कार, भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने दिखाई तत्परता ।

चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बलेनो कार, भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने दिखाई तत्परता ।

 

बिद्युत महतो / प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता, ईचागढ़

 

चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे रांची की ओर से आ रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे और घायल चालक की मदद करते हुए उसे सुरक्षित कार से बाहर निकाला। इसके बाद चौका थाना पुलिस के सहयोग से घायल चालक को बेहतर उपचार के लिए चांडिल उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। समय पर मदद मिलने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ से जमशेदपुर के मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद बस्ती स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चौका ओवरब्रिज पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जाता है कि मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ के बड़का खाना रेलवे में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। दुर्घटना के बाद आकाश महतो ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक की सहायता की। उनके इस कदम से संकट के समय मानवीय संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश सामने आया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.