April 20, 2026

खोड़ा में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा

खोड़ा में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा

जय भगवान परशुराम की जय जय कार से गूंज उठा खोड़ा

खोड़ा- खोड़ा में भगवान परशुराम जयंती पर धूमधाम से भव्य शोभयात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में ब्राहमण समाज के लोग उपस्थित रहे। यात्रा राधा कृृष्ण शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर प्रगति विहार, थापर गेट, गौकुल धाम गौशाला, दीपक विहार, अटल चैक, श्रीराम चैक, कालू सीमेंट रोड, इतवार बाजार, लौधी चैक से होते हुए हनुमान चैक पर संपन्न हुई। रास्ते में योगेंद्र शर्मा, राहुल सभासद राहुल राजौरिया, संजय मिश्रा, देवेंद्र यादव, मुकेश गिरी, रामनिवास गुप्ता सहित कई लोगों ने शोभयात्रा पर पुष्पवर्षा कर शोभयात्रा का स्वागत किया। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी को ही रख गया, जो कि आकर्षण का केंद्र रही। शोभयात्रा के दौरान भगवान परशुराम की जय जय कार से पूरा खोड़ा भक्तिमय मंे डूबा नजर आया। खोड़ा में पहली बार भगवान परशुराम की शोभयात्रा निकाली गई।

शोभयात्रा के संरक्षक विकास मिश्रा और उमा शंकर दूबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर वैभव दूबे, आदेश पांडेय, मातेंद्रर दूबे, राजा तिवारी, राहुल तिवारी, मयंक मिश्रा, गटटू जाट, विशाल, विवेक त्रिपाठी सहित हजारों लोग मौजूद रहे। शोभयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकय शर्मा, जनेंद्र शर्मा, रूद्र मणि तिवारी, वैभव शर्मा मच्छेद्र नाथ उपस्थ्ति रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.