October 24, 2026

जाट समाज कार्यालय आरडीसी राजनगर में सम्पन्न हुई धन्यवाद एवं आभार बैठक

जाट समाज कार्यालय आरडीसी राजनगर में सम्पन्न हुई धन्यवाद एवं आभार बैठक

गाजियाबाद। पारिवारिक मिलन जाट समाज के नेतृत्व में आयोजित 12वें जाट समाज युवक–युवती परिचय सम्मेलन के सफल, भव्य एवं अनुशासित आयोजन के उपरांत जाट समाज कार्यालय, आरडीसी राजनगर में धन्यवाद एवं आभार बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समाज के अध्यक्ष अरुण चौधरी ‘भुल्लन’ द्वारा आहूत की गई।

बैठक में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार चौधरी द्वारा सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अरविंद बालियान, उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी एवं सचिव प्रदीप चौधरी, सचिव योगेंद्र चौधरी तथा सचिव सनी चौधरी को सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह ने की। समाज के प्रमुख गणमान्यजनों की उपस्थिति में सभी वक्ताओं ने अध्यक्ष अरुण चौधरी ‘भुल्लन’ के नेतृत्व में आयोजित युवक–युवती परिचय सम्मेलन को अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं समाजहित में उपयोगी बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा कि “युवक–युवती परिचय सम्मेलन आज के समय में समाज को एक सकारात्मक दिशा देने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को सुदृढ़ किया है। अध्यक्ष अरुण चौधरी ‘भुल्लन’ एवं उनकी पूरी टीम इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद की पात्र है।”अपने संबोधन में समाज के अध्यक्ष अरुण चौधरी ‘भुल्लन’ ने सम्मेलन की सफलता का श्रेय समस्त समाजबंधुओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि “यह आयोजन पूरे समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। भविष्य में भी समाजहित में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”

इस अवसर पर चौधरी लेखराज सिंह ने कहा कि “यह सम्मेलन केवल परिचय का मंच नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों को आगे बढ़ाने की एक सशक्त पहल है। युवा पीढ़ी के लिए यह आयोजन मार्गदर्शक सिद्ध हुआ है।”

वहीं चौधरी प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “इतनी सुव्यवस्थित एवं गरिमामय व्यवस्था के साथ आयोजित सम्मेलन समाज की संगठन क्षमता को दर्शाता है। इससे आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा और आत्मविश्वास मिला है।”
बैठक में सम्मेलन की सफलता में पर्दे के पीछे रहकर विशेष योगदान देने वाले राहुल कुमार एवं वंश त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चौधरी लेखराज सिंह सहित समाज समिति के प्रमुखजन चौधरी जगबीर सिंह, चौधरी प्रताप सिंह, चौधरी आर. तेवतिया, सुखपाल सिंह खोखर, जसपाल सिंह बालियान, लोकेश चौधरी, आकाश चौधरी, संजय सिरोही, दीपक चौधरी, विजेंद्र सिंह, विकास चौधरी, रोबिन सिंह, हंसवीर सिंह, हिमांशु चौधरी, उस चौधरी, कृष्णवीर चौधरी, श्याम सिंह, राजवीर सिंह, मनोज बालियान, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र चौधरी, योगीराज सिंह, डॉ. करुणा चौधरी, डॉ. मीना चौधरी सहित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.