November 22, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता को गंगा सेवा निधि ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

*आज वाराणसी के दशाश्वमेध घाट मां गंगा की आरती में गंगा सेवा निधि द्वारा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*इस अवसर पर मां गंगा की गोद में दीपदान कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की गई। उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं गंगा सेवा निधि के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*इस श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा दशाश्वमेध घाट शोक और श्रद्धा के भाव से भावुक नजर आया।*

*गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम सभी काशीवासी बाबा श्री काशी विश्वनाथ ओर मां गंगा से यही कामना करते हैं।*

*इस दौरान सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।*

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.