पूर्व महापौर आशु वर्मा ने परिवार संग हवन-यज्ञ कर मनाया जन्मदिन, जगत कल्याण की कामना के साथ दीं आहुतियां !

*पूर्व महापौर आशु वर्मा ने परिवार संग हवन-यज्ञ कर मनाया जन्मदिन, जगत कल्याण की कामना के साथ दीं आहुतियां*
गाजियाबाद। गाजियाबाद के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री आशु वर्मा ने अपना जन्मदिन पूरे उत्साह, उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आर्य समाज की परंपरा एवं पूर्ण विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया। हवन में उनकी माताजी, बहन, भाई, धर्मपत्नी, पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-यज्ञ में श्री आशु वर्मा ने जगत कल्याण, समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं देश की उन्नति की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में जन्मदिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सांसद श्री अतुल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, राजेंद्र मित्तल मेदीवाले, पूर्व महानगर पूर्व महामंत्री पप्पू पहलवान, पूर्व जोन चेयरमैन मनबीर सिंह नागर, व्यापारी नेता अतुल जैन, भाजपा के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी,
पूर्व महामंत्री लेखराज माहोर, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, गजेंद्र सिंह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी.एन. सिंह, समाजसेवी विष्णु शर्मा,उमेश दत्त शर्मा, दीपक अरोड़ा, पूर्व पार्षद हिमांशु लव, महानगर मोर्चा उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, पार्षद पति राजकुमार चौधरी, राकेश चौधरी, जगत पाल सिंह चौहान, उपेन्द्र शिशोदिया, एवं वीरेन्द्र कंडेरे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
सभी शुभचिंतकों ने केक कटवाकर, पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर श्री आशु वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय योगदान की कामना की। कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक सद्भाव और मित्रों के स्नेह का सुंदर संगम देखने को मिला।
