October 29, 2026

संविधान बचाव रैली की पूर्वतैयारी बैठक संपन्न; अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता का आह्वान ।

संविधान बचाव रैली की पूर्वतैयारी बैठक संपन्न; अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता का आह्वान ।

संविधान बचाव रैली की पूर्वतैयारी बैठक संपन्न; अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता का आह्वान

 

मुंबई उल्हासनगर 28 अक्टूबर 2026 :

 

प्रधानमंत्री मा. श्री नरेंद्र मोदी जी के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार, 1 नवंबर 2026 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री रविंद्र चव्हाण जी के नेतृत्व में ठाणे में संविधान बचाव रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय से होगा।

 

रैली की पूर्वतैयारी के संबंध में विधायक श्री कुमार आयलानी के नेतृत्व में भाजपा उल्हासनगर जिला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री कुमार आयलानी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नगरसेवकों, नगरसेविकाओं एवं कार्यकर्ताओं से संविधान बचाव रैली में अधिकाधिक संख्या में सहभागी होने का आह्वान किया। उन्होंने रैली में व्यापक सहभागिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के सम्मान तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।

 

बैठक में भाजपा प्रभारी, श्री नाना सूर्यवंशी,माजी अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी,उपमहापौर श्री अमर लुंड, श्री प्रशांत पाटील, श्री विनोद गोवाणी, पूर्व महापौर श्रीमती मीना आयलानी पूर्व स्थाई समिती सभापती टोनी शिरवनी सहित भाजपा के नगरसेवक, नगरसेविकाएं, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष आघाडी अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

नारा : “लोकतंत्र की रक्षा, संविधान का सम्मान!”

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.