थाना बुध विहार में जनसुनवाई, जनता की समस्याओं पर वरिष्ठ अधिकारियों का एक्शन!

दिल्ली से संवाददाता अजीत कुमार की रिपोर्ट ।
थाना बुध विहार में जनसुनवाई, जनता की समस्याओं पर वरिष्ठ अधिकारियों का एक्शन!
आम जनता की समस्याएं सुनना और उनका समय पर समाधान करना—पुलिस प्रशासन की सबसे अहम जिम्मेदारियों में से एक है। इसी दिशा में रोहिणी जिला पुलिस की ओर से थाना बुध विहार में जनसुनवाई आयोजित की गई।
इस जनसुनवाई में रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल और ज्वाइंट सीपी विजय सिंह मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये ।
जनसुनवाई की पूरी तस्वीर
रोहिणी जिला… थाना बुध विहार… जहां आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस जनसुनवाई में रोहिणी जिला के डीसीपी शशांक जायसवाल और ज्वाइंट सीपी विजय सिंह, वह SHO नरेंद्र कुमार और ACP रोहिणी ने शिरकत की। जनसुनवाई के दौरान लोगों को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला।
लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को सुना और संबंधित मामलों में तैनात अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस पहल का उद्देश्य शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाना, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना और आम जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
स्थानीय निवासी / शिकायतकर्ता
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऐसी जनसुनवाई आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। इससे लोगों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
हालांकि, जनसुनवाई की वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि शिकायतों पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है और पीड़ितों को कब तक समाधान मिलता है।
इस विशेष बातचीत में जनसुनवाई की अहमियत, आम जनता की शिकायतों के समाधान और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
कैमरे पर लोगों की शिकायतें सुनते वरिष्ठ अधिकारी और कार्रवाई के निर्देश—थाना बुध विहार में आयोजित इस जनसुनवाई ने आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का मंच दिया।
अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि जनसुनवाई में सामने आई शिकायतों पर किस तरह की कार्रवाई होती है और लोगों को कितनी राहत मिलती है।
