October 19, 2026

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी शनिवार को तिसरी प्रखण्ड के दौरे पर पहुंचे।

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी शनिवार को तिसरी प्रखण्ड के दौरे पर पहुंचे।

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी शनिवार को तिसरी प्रखण्ड के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया और मां दुर्गा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

‎अपने इस दौरे के क्रम में श्री मरांडी सबसे पहले प्रखण्ड मुख्यालय तिसरी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंचे। इसके पश्चात वे तिसरी पंचायत के कुड़ियामो दुर्गा मंडप भी गए। दोनों स्थानों पर उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि व जनता के कल्याण की कामना की।

‎इस धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर परिसर में उनके आगमन से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव,प्रमुख राजकुमार यादव, उदय साव, मोहन बरनवाल,प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‎दर्शन और पूजन के उपरांत नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की तथा लोगों की बातें सुनीं। इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

‎

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.