October 17, 2026

प्रयागराज में ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या,घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला,पड़ोसियों से चल रहा था विवाद ।

प्रयागराज में ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या,घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला,पड़ोसियों से चल रहा था विवाद ।

*प्रयागराज में ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या,घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला,पड़ोसियों से चल रहा था विवाद*

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में गुरुवार सुबह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के 52 वर्षीय लैब अटेंडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला करने के बाद उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, सतीश कुमार श्रीवास्तव सलोरी में रहते थे। उनका पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार सुबह इसी विवाद के चलते कुछ लोग उनके घर में घुस आए। पहले उनके साथ मारपीट की गई और फिर गोली मार दी गई।

घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसआरएन अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में वकीलों के जुटने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.