झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला इकाई की बैठक संपन्न: संगठन मजबूती के लिए प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक चलाया जाएगा व्यापक सदस्यता अभियान!

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला इकाई की बैठक संपन्न: संगठन मजबूती के लिए प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक चलाया जाएगा व्यापक सदस्यता अभियान!
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की दुमका जिला इकाई द्वारा सदस्यता अभियान चलाने हेतु दुमका में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गणपति पाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति, प्रदेश मंत्री लक्ष्मण पंडित, प्रदेश सदस्य गिरीधारी पंडित तथा जिला महामंत्री सुधीर पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को एकजुट करने और संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने के लिए आगामी दिनों में प्रखंड, पंचायत से लेकर गांव स्तर तक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धनपति पाल, भागवत पंडित, नेहरू पंडित, जिला मंत्री ननी गोपाल पाल, गौर सुंदर पाल, सदस्य अजीत पाल, रूपम चंद पाल, दिलबर महतो, जगजीवन पंडित, पवन पंडित, डोगा पंडित, कैलाश पाल, पवन पाल, कृष्ण कुमार पाल, गिता देवी, मनोज पंडित, लालचंद पाल, जिला पाल, तपोधन पाल, गंगा पाल, बिनोद पंडित, प्रेम पंडित, रूपम कुमार महतो सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
