September 13, 2026

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सदर विधानसभा की कमेटी घोषित 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान ।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सदर विधानसभा की कमेटी घोषित 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान ।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सदर विधानसभा की कमेटी घोषित 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान ।

नरेश शर्मा ।

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की सदर विधानसभा क्षेत्र की कमेटी की घोषणा की। कमेटी में मनोनीत किए गए पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने नए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता अभी से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं, ताकि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजयश्री हासिल हो सके।

जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से विशेष रूप से अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में कोई फर्जी या अपात्र वोट दर्ज न हो। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर नियमानुसार उसे हटवाने की कार्रवाई कराई जाए और इसकी सूचना जिला कार्यालय को भी दी जाए। साथ ही जिन पात्र लोगों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उनके वोट बनवाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए।

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने युवाओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार आलम, यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव अर्चित शर्मा, तारिक खां, इबरार मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.