September 6, 2026

मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर किया खुलासा*

मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर किया खुलासा*

*मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर किया खुलासा*

 

बता दे की आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

उसी क्रम में आज 04 सितम्बर 26 को उ0प्र के जिला मुजफ्फरनगर भोपा थाना पुलिस ने शुक्रताल क्षेत्र में सोलर पावर प्लांट के लिए 33 केवीए की लाईन से लाखों रुपए का तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।

भोपा थाना प्रभारी आषुतोष कुमार ने बताया की शुक्रताल तीर्थनगरी क्षेत्र में धनियां एंटरप्राइजेज के द्वारा सोलर पावर प्लांट के लिए 33 केवीए की लाईन डाली गयी थी। कंपनी के एसडीओ शिवम् ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की लाईन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो बीते 23 अगस्त 26 को जब टीम लाईन की जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची तो मौके पर 3 खंबों से लगभग 300 मीटर तार गायब था किसी अज्ञात द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यह तार काट ली गयी है इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भोपा थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और शुक्रताल चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल में टीम लगा दी गई और बीती रात को बिहारगढ़ मार्ग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की गयी तो वह युवक वही निकला जिसने उपरोक्त कंपनी का तार चोरी किया था इसलिए इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस मौके की रिपोर्ट पेश है।

सुनील कुमार प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता बुलंदशहर ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.