AAP पार्षदों का आरोप है कि उन्हें महापौर से मिलने से रोका गया। इसके बाद बड़ी संख्या में AAP पार्षदों ने विरोध किया ।

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता विनोद रस्तोगी दिल्ली ।
दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय में आज तदर्थ समिति के चुनाव के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित MCD पर अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति में दलित सदस्यों का प्रतिनिधित्व कम करने का आरोप लगाया।
AAP के मुताबिक, समिति में दलित सदस्यों की संख्या 35 से घटाकर 21 कर दी गई, जिसका पार्टी ने निगम सदन और महापौर कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध किया।
AAP पार्षदों का आरोप है कि उन्हें महापौर से मिलने से रोका गया। इसके बाद बड़ी संख्या में AAP पार्षदों ने विरोध करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पार किया और महापौर के कमरे में प्रवेश कर गए। इस दौरान पार्षदों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और जमकर नारेबाजी हुई।
घटना के बाद MCD मुख्यालय में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। वहीं, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच दलित प्रतिनिधित्व और समिति के गठन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज ह
