माधापुर में सोती दो लड़कियों पर तेजाब से हमला, मेरठ रेफर – C O व S H O मौके पर ।

“हापुड़ (सिंभावली)*
माधापुर में सोती दो लड़कियों पर तेजाब से हमला, मेरठ रेफर – CO व SHO मौके पर ।
*सिंभावली, हापुड़।* थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम माधापुर में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात हमलावर ने रात में सो रही दो लड़कियों पर तेजाब डाल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर *CO गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव* और *SHO सिंभावली अरविंद चौधरी* भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। *फॉरेंसिक टीम* ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने दोनों घायल लड़कियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें *मेरठ हायर सेंटर रेफर* कर दिया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के कारणों की गहन जांच में जुटी है।
—prime इंडिया न्यूज़ – हापुड़*पत्रकार दुर्वेश शर्मा
