बुलंदशहर चोला पुलिस व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों संग हुई मुठभेड़ में एक हुआ लंगड़ा एक फरार ।

बुलंदशहर चोला पुलिस व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों संग हुई मुठभेड़ में एक हुआ लंगड़ा एक फरार ।
बता दे की आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
उसी क्रम में आज 30 अगस्त 26 की तड़के में उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस- स्वाट टीम व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपीयों संग हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के टांग में गोली लगने से घायल हो गए और उसका अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर 9-2-11 हो गया। घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है।
सी0ओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
उसी क्रम में आज 29-30 अगस्त 26 को थाना चोला पुलिस जब सिखेड़ा रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे 2 बाईक सवारों को पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो वह भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा करने पर उन दोनों बदमाशों की बाईक सिखेड़ा रोड पर आगे जाकर फिसल गयी और अपने आप को पुलिस द्वारा घिरा जानकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर 9-2-11 हो गया घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है और बताया की इस बदमाश से पूछताछ की गयी तो इन दोनों ने चोला क्षेत्र में एक विवकाल कंपनी से पीतल की मूर्ति चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इन दोनों ने पीतल की मूर्तीयों को गलाकर 70 किलो पीतल निकाल लिया था। इनके खिलाफ चोला थाना में मुकदमा दर्ज है और फरार चल रहे थे। घायल बदमाश की पहचान शाहरुन पुत्र रफीक सरायघासी बुलंदशहर के रुप में हुई है। इस बदमाश पर लगभग 3 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और बताया की इसके अन्य साथीयों की भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा इसके अन्य साथीयों जो अल्टो कार में सवार थे आमिर, आफिस, फारुक ओर अन्य आसिफ इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है
इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिंदा व खोका कारतूस व एक बाईक ओर मूर्तीयों से पिघलाकर निकाला गया 70 किलो पीतल बरामद किया गया हैं।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों-पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर
दि0-30/08/2026
