August 30, 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 1 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ।  

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 1 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ।  

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 1 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजन साहू: प्राइम इंडिया न्यूज़ ।

*कानपुर*

आरपीएफ और जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला 29 अगस्त की रात का है।

पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हावड़ा इंड के पास चेकिंग की। इस दौरान खंभा नंबर 1020/29A के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान पांडव कुमार पुत्र इन्द्रदेव यादव के रूप में हुई। वह बिहार के जिला सहरसा थाना सलखुआ गांव सितुआहा वार्ड नंबर 1 का निवासी है। उम्र करीब 19 वर्ष है।

तलाशी में उसके पास रखे 3 पिट्ठू बैग से 25 अदद रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की 750 ML और 11 अदद सिग्नेचर रेयर एज्ड व्हिस्की 750 ML बरामद हुई। कुल 27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह शराब हरियाणा से लाकर बिहार ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.