August 30, 2026

चित्तरंजन के एरिया 3 में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प ।

चित्तरंजन के एरिया 3 में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प ।

चित्तरंजन के एरिया 3 में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प ।

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से शनिवार को एरिया 03 स्थित कम्युनिटी हॉल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण, घटते जंगलों और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। साथ ही, केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें एक पूर्ण वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने न केवल नए पौधे लगाने का संकल्प लिया, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी वादा किया। इस अवसर पर चिरेका के मुख्य इंजीनियर अजय कुमार, अमित कुमार, एन. प्रधान, एन. प्रसाद और एरिया 3 के वाइस वार्डन विद्युत दास मौजूद थे। उनके साथ स्ट्रीट सदस्य परमात्मा नंद वर्मा, स्मिर पॉल, समरजीत सिन्हा तथा गौतम मांझी भी उपस्थित रहे। इस पहल ने स्थानीय निवासियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का सराहनीय काम किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.