पूरे भारत में पनीर हो सकता है बैन, केंद्र सरकार ले सकती हैं फैसला ।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) देश भर में ‘एनालॉग पनीर’ (वनस्पति तेल और गैर-डेयरी सामग्री से बने पनीर के विकल्प) के इस्तेमाल और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है। 
FSSAI के CEO राजित पुन्हानी के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में कार्रवाई के बाद अब इसे राष्ट्रव्यापी स्तर पर रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जा सकता है। एनालॉग पनीर को असली ‘पनीर’ बताकर बेचे जाने और ग्राहकों को गुमराह करने की शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। प्रतिबंध लागू होने पर होटल, रेस्तरां और खाद्य कारोबारियों को इसके उपयोग और बिक्री से जुड़े नए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
