August 26, 2026

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, जल्द जनता के हवाले होगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, जल्द जनता के हवाले होगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, जल्द जनता के हवाले होगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर

निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा की मौजूदगी में तैयारियों का जायजा, उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में

प्राइम इंडियन्यूज़|सी
अजीत कुमार दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। मेन मार्केट शकरपुर-संजय पार्क में दिल्ली नगर निगम का आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब जल्द ही आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित होने जा रहा है। केंद्र के उद्घाटन से पहले डॉक्टरों की टीम, वर्क्स डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हुई

वार्ड-202 शकरपुर के भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा की मौजूदगी में संबंधित विभागों की टीमों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद शकरपुर और आसपास के लोगों को अपने क्षेत्र में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

विभागीय टीमों के निरीक्षण के बाद तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जल्द ही उद्घाटन के बाद यह केंद्र आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर के लिए यह पहल केवल एक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर, सुलभ और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब क्षेत्रवासियों को इसके औपचारिक उद्घाटन और जनता के लिए शुरू होने का इंतजार है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.