September 22, 2026

तीन छोटी बहनों गाना गाकर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोग कर रहे हैं तारीफ

तीन छोटी बहनों गाना गाकर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोग कर रहे हैं तारीफ

तीन छोटी बहनों गाना गाकर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोग कर रहे हैं तारीफ ।

सोशल मीडिया पर हर रोज अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं । जो बिना किसी बड़े मंच या महंगे सेटअप के सीधे लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं ।

आजकल अरुणाचल प्रदेश की तीन सगी छोटी बहनों का एक बहुत सुंदर ओर आकर्षित करने वाला ऐसा ही, वीडियो इंटरनेट पर , लोगों की प्यार ओर सुर्खियां बटोर रहा है । उनकी मधुर आवाज ओर सादगी से गायन ने एक-दूसरे के साथ शानदार तालमेल ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है । वायरल वीडियो में तीनों बहनो ने प्रकृति की खूबसूरत गोद में बैठी नजर आती हैं । चारों ओर हरियाली ओर खुशियली, पहाड़ों का आकर्षित, मनमोहक नजारा, और रंग-बिरंगे फूल इस दृश्य को और भी आकर्षक बना देते हैं । इनके बीच में बैठी, छोटी बच्ची हाथ में, एक छोटा-सा स्पीकर पकड़े हुए है । ये लड़कियां बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत, सुभानअल्लाह को गुनगुनाना शुरू करती है ओर उसके साथ दोनों बहनें भी पूरे उत्साह, और मुस्कुराहट के साथ सुर में सुर मिलाती हुई दिख रही हैं । तीनों के चेहरे पर दिखने वाली, मासूम हंसी और भाव इस प्रदर्शन को और भी खास बना देते हैं ।

वीडियो की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें किसी तरह का दिखावा नहीं है । न कोई बड़ा स्टेज, न चमक-दमक और न ही पेशेवर रिकॉर्डिंग. सिर्फ तीन बहनों का सादा अंदाज, उनकी प्यारी आवाज और संगीत के प्रति उनका लगाव ही लोगों का दिल जीत रहा है । यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया.

देखने के बाद यूजर्स भी अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर रहे हैं । कई लोगों ने लिखा कि इन बच्चियों की मासूमियत ने उनका दिन बना दिया । कुछ ने उनकी आवाज को बेहद सुकून देने वाली बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है और ऐसे टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए. लोगों का मानना है कि इन बच्चियों की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं । हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है,

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.