August 7, 2026

गाजियाबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल मलिक की दी श्रद्धांजलि ।

गाजियाबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल मलिक की दी श्रद्धांजलि ।

 

जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सतपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि ।

गाजियाबाद, 5 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाड़ियों से जनपद बागपत के ग्राम हिसावदा पहुँचे, जहाँ पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ किसान नेता सतपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अखिल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेंद्र हुड्डा एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव श्री विदित चौधरी सहित

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री वीर सिंह जाटव, कमेटियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एआईसीसी सदस्य श्री नरेंद्र राठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष डॉली त्यागी सहित गाजियाबाद जिले एवं महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के सार्वजनिक जीवन, किसानों, सैनिकों एवं आम जनता के हितों के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव निडर होकर जनहित के मुद्दों को उठाया। कांग्रेस नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज और देशहित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.