June 25, 2026

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

प्रदेश में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जताई तापमान बढ़ने की आशंका

देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने की गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है।

राजधानी देहरादून में तापमान इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों में लू का असर और तेज होने की संभावना है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.