October 24, 2026

सुनिश्चित किया जाए की नए साल पर पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े – मुख्यमंत्री धामी

सुनिश्चित किया जाए की नए साल पर पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए की नए साल पर पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जरूरत पड़ने पर व्यस्ततम क्षेत्रों में पुलिस और यातयात कर्मियों की संख्या को बढ़ाए जाने, अप्रिय घटना की स्थिति में अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखे जाने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.