विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर नवदंपतियों व परिजनों को दी शुभकामनाएं

जनपद में आयोजित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में एक जनप्रतिनिधि ने सहभागिता कर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वैवाहिक और तिलकोत्सव समारोहों में पहुंचकर नवदंपतियों एवं परिजनों के सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक त्रिवेदीगंज, जनपद बाराबंकी के अध्यक्ष शिवसागर सिंह के सुपुत्र बृजेंद्र सिंह के वैवाहिक समारोह में विंट क्लब रिजॉर्ट, लखनऊ में शामिल होकर नवविवाहित दंपती को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात ब्लाक हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम शुकुलपुर निवासी राघवेंद्र सिंह के सुपुत्र अंकित सिंह के शुभ तिलकोत्सव समारोह में सहभागिता की और परिवार को बधाई दी।
इसी क्रम में ब्लाक सिद्धौर अंतर्गत ग्राम शंखापुर सेमरी निवासी स्वर्गीय साहेब बक्स सिंह के सुपौत्र तथा वीर बहादुर सिंह के सुपुत्र छोटू सिंह के तिलकोत्सव समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अंत में ब्लाक सिद्धौर के ग्राम संगौरा तय्यब निवासी संगौरा आरा मशीन संचालक रामानन्द विश्वकर्मा के सुपौत्र एवं चन्द्रेश (कौड़ी) विश्वकर्मा के सुपुत्र इन्द्रेश विश्वकर्मा के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को शुभाशीष प्रदान किया।
