October 24, 2026

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान

गार्ड सलामी के बाद कार्यभार ग्रहण, पुलिस में नवाचार और जनसेवा को बनाएंगे प्राथमिकता

पौड़ी-  जनपद पौड़ी गढ़वाल को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में अनुभवी एवं ऊर्जावान अधिकारी सर्वेश पंवार (आईपीएस) मिले हैं। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से गार्ड सलामी लेने के बाद जनपद की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण के उपरांत एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सर्वेश पंवार इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे कई अहम पदों पर उल्लेखनीय सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार देखने को मिले, जिनसे आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुँचा।

नवनियुक्त एसएसपी के आगमन से पौड़ी पुलिस परिवार में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पुलिस कर्मियों ने एसएसपी का स्वागत और अभिनंदन किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी के नेतृत्व में जनपद पौड़ी गढ़वाल “सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी और जनसेवा-केंद्रित पुलिसिंग” का आदर्श उदाहरण बनेगा।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.