November 4, 2026

7 माह में बजट का 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, सभी योजनाएं भी लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर !

7 माह में बजट का 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, सभी योजनाएं भी लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर !

7 माह में बजट का 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, सभी योजनाएं भी लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर !

उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में शुमार यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपनी आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं को सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ा रहा है। प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष के बजट के लिए निर्धारित धन प्राप्ति के लक्ष्य का 60 प्रतिशत मात्र सात महीने में प्राप्त कर लिया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी समयावधि में प्राप्त धनराशि के मुकाबले यह 67 प्रतिशत अधिक भी है।इसी प्रकार प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष तय की गई योजनाओं को कैलेंडर के महीनों के हिसाब से अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों के बाद निवेश और औद्योगिक विकास का तीसरा महत्वपूर्ण गंतव्य बना यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तेज और ठोस कदमों के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में जुटा है। प्राधिकरण द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11829 करोड़ का बजट तय किया गया था। पिछले सात महीने (1 अप्रैल से 31 अक्टूबर) की समयावधि में प्राधिकरण ने इस धनराशि का 60 प्रतिशत यानी 7071 करोड़ रुपए प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।यह धनराशि आवासीय भवन, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत,एलएसडी, औद्योगिक एवं मिक्स लैंड यूज व व्यवसायिक संपत्तियों के आवंटन तथा लीज रेंट, ट्रांसफर चार्जेज आदि मदों से प्राप्त हुई है। यह प्राप्ति पिछले वर्ष इसी समयावधि में प्राप्त धनराशि 4249 करोड़ के मुकाबले 67 प्रतिशत अधिक है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष के शेष आगामी 5 महीने में प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों के आवंटन से तीन हजार करोड़ की आय किए जाने की प्रबल संभावना है। अन्य मदों में प्राप्त धनराशि से निर्धारित बजट के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण वर्तमान में अपना पूरा ध्यान औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विकास पर लगा रहा है। एक महत्वपूर्ण औद्योगिक सेक्टर मेडिकल डिवाइस पार्क में अधिकांश भूमि निवेश, रोजगार तथा मेडिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्पादन करने वाली इकाइयों को किया जा चुका है।केवल लगभग 20 एकड़ भूमि किसी बड़ी और नामचीन औद्योगिक इकाई की प्रतीक्षा में बची हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राधिकरण द्वारा जारी इस वर्ष के कैलेंडर में प्राधिकरण की प्रतिमाह धरातल पर उतारी जाने वाली योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया था। प्राधिकरण इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सफलताएं के लिए प्राधिकरण की योजनाओं के प्रति एकाग्रता और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम हैं।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.