October 13, 2026

11 हजार वोल्ट की चपेट में आया दो भाई, दोनों घायल __जिप सदस्य संतोष पांडे ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, आर्थिक सहयोग के साथ हरसंभव मदद का दिया भरो

11 हजार वोल्ट की चपेट में आया दो भाई, दोनों घायल

__जिप सदस्य संतोष पांडे ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, आर्थिक सहयोग के साथ हरसंभव मदद का दिया भरोसा

बोकारो

एंकर………………..

दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत प्रेमनगर पहाड़ी में बिजली कनेक्शन ठीक करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे गुजर रहे झारखंड सरकार के 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, महावीर राम अपने पुत्र 17 वर्षीय राजीव कुमार और 20 वर्षीय दीपक कुमार के साथ घर का बिजली कनेक्शन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे में दीपक कुमार झुलस गए, जबकि करंट की चपेट में आने से राजीव कुमार ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुरा जिला परिषद संख्या-12 के जिप सदस्य संतोष पांडे बीजीएच पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपने स्तर से आर्थिक सहयोग किया। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तत्काल सूचना दें, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.