October 7, 2026

11 वर्ष के लंबे योगदान के बाद शैलेन्द्र भाटिया की यमुना प्राधिकरण से शानदार विदाई ।

11 वर्ष के लंबे योगदान के बाद शैलेन्द्र भाटिया की यमुना प्राधिकरण से शानदार विदाई ।

*11 वर्ष के लंबे योगदान के बाद शैलेन्द्र भाटिया की यमुना प्राधिकरण से शानदार विदाई*

********

अनुराग झा ।

यमुना प्राधिकरण में साढ़े दस वर्ष से विशेष कार्याधिकारी पद और पिछले छः महीने से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर कार्यरत रहे आईएएस शैलेन्द्र भाटिया को आज यमुना प्राधिकरण परिवार ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके योगदान और सहकर्मियों के साथ भावनात्मक लगाव को खुलकर सराहा।

नवंबर 2015 में विशेष कार्याधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर आए शैलेन्द्र भाटिया आज यमुना प्राधिकरण से विदा हो गए। उन्होंने यहां लगभग पूरे 11 वर्ष कार्य किया केवल 2022 के विधानसभा चुनाव में तीन महीने छोड़कर जब उन्हें गाजियाबाद का अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) के पद पर भेजा गया था। इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली और यमुना प्राधिकरण में ही उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर नियुक्ति भी। स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार श्री भाटिया को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विकास का मुख्य योजनाकार माना जाता है। उन्हीं की पहल पर पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने विशेष औद्योगिक सेक्टरों यथा अपै्रल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि की रचना की थी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को भी अंजाम तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी के बाद प्राधिकरण की विभिन्न समस्याओं का संकटमोचक भी कहा जाता था।हाल ही में उन्हें शासन ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया था परंतु उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.