स्थानीय लोगों की परेशानी को लेकर जंतर-मंतर के स्थान पर वैकल्पिक की जगह की मांग पर याचिका दाखिल।

स्थानीय लोगों की परेशानी को लेकर जंतर-मंतर के स्थान पर वैकल्पिक की जगह की मांग पर याचिका दाखिल।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई का फैसला लिया है. याचिका में कहा गया है कि यहां प्रदर्शनों से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और जरूरी सेवाएं बाधित होती हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से जानकारी लेने को कहा. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह की मांग सुप्रीम कोर्ट में की गई है । सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने का फैसला लिया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली का जंतर मंतर अब प्रदर्शनों के लिए सही जगह नहीं रह गया है. याचिका में दावा किया गया है कि यहां होने वाले धरने प्रदर्शनों से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है और जरूरी सेवाएं भी बाधित होती हैं. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है.
