October 12, 2026

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगी निशुल्क खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर हुई कामकाजी बैठक।

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगी निशुल्क खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर हुई कामकाजी बैठक।

साहिबाबाद गाजियाबाद।

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगी निशुल्क खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर हुई कामकाजी बैठक।

गाजियाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के तत्वावधान मे निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को निःशुल्क खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से खेतान स्टेडियम, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद मे आयोजित होगी।

 

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेतान स्टेडियम के ग्राउंड में एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने, खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

 

निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया संस्था का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाना है। सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से प्रेरित इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता मे बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

बैठक में पार्षद संजय रावत, प्रतीक माथुर, डी.एन. कौल, भूषण लाल, हरीश गौड़, शैलेंद्र सक्सेना, गौरव, शिव शर्मा, अरविंद राणा, सुरेश तिवारी ,

सीमा सिंह, प्रियंका सोलंकी, निशा चौहान, सुमन सती, अनीता राणा, आशा पवार, अंजू घनशाला, अनु चौधरी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रतीक माथुर।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.