बुलंदशहर सिकंद्राबाद के अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित ।

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित ।
बता दें की आज 5 सितंबर 2026 को पूरे भारत देश में शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उसी क्रम में आज 5 सितम्बर 26 को उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक गुरु वंदन सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कोलिज प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश बंसल द्वारा प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षिकाओं/गुरुजनों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया और इस मौके पर प्रधानाचार्या सरिता शर्मा द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम के उपरांत छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- सुरेन्द्र कुमार प्राइम इंडिया न्यूज़ बुलंदशहर ।
