August 12, 2026

पीड़ित न्याय के लिए भटक रही हैं शिकायत के बाद भी पुलिस मदद नही कर रही हैं ।

पीड़ित न्याय के लिए भटक रही हैं शिकायत के बाद भी पुलिस मदद नही कर रही हैं ।

पीड़ित न्याय के लिए भटक रही हैं शिकायत के बाद भी पुलिस मदद नही कर रही हैं ।

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोस में रहने वाला खलील मलिक नामक युवक लगातार महिला को परेशान कर रहा हैं इसकी शिकायत 9/8/2026 को दिया मगर थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने महिला की मदद करने की बजाया आरोपी को संरक्षण दे रही हैं इससे आरोपी का हौशला बुलंद दिनांक 12/08/2026 को पुलिस शिकायत करता अकरम अल्वी को पकड़ने उसके घर गई बतादे की पुलिस में शिकायत से नाराज आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अकरम अल्वी के खिलाफ पुलिस में झूठी तहरीर देकर फैसले की दबाव बनाने की कोशिश किया गया हैं । वही आरोपी ने पुलिस के सामने गन्दी गंदी गालियां देता रहा पुलिस के मना करने के बाद भी नही मान रहा था बतादे की खलील मलिक एक बड़ा अपराधी हैं इससे दिल्ली पुलिस थाना जीटीबी ने गिरफ्तार कर 200 मोबाइल बरामद किया था और आरोपी कई माह मंडौली जेल में बन्द रहा था । आरोपी खलील मलिक हर रोज अपनी दुकान में जुआ का अड्डा चलाता हैं । एक बार पुलिस ने पकड़ा मगर कुछ घण्टे बाद छूट कर आ गए था । पीड़ित ने रात में भी डायल 112 को फोन किया था ।

You may have missed

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, राहत सामग्री बांटकर जाना पीड़ितों का हाल सदर विधानसभा क्षेत्र के सिमौरा, कुबेरपुर घाट, अमलापुर व गुछलैया समेत कई गांवों का किया दौरा दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो फर्रुखाबाद। जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के सामने भोजन, पेयजल, पशुओं के चारे तथा रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर मुश्किलें बनी हुई हैं। इसी बीच मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। नदीम अहमद फारूकी ने सिमौरा, कुबेरपुर घाट, अमलापुर, गुछलैया सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति, जलभराव से उत्पन्न समस्याओं और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। बाढ़ प्रभावित लोगों ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दैनिक जीवन भी मुश्किल हो गया है। कई परिवारों के सामने खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो रही है। ग्रामीणों ने राहत और प्रशासनिक सहायता को लेकर भी अपनी अपेक्षाएं रखीं। इस अवसर पर नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए और सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने की आवश्यकता है। राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के गांवों में पहुंचने और राहत सामग्री वितरित करने से स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.