April 20, 2026

थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था चिंता जनक ।

थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था चिंता जनक ।

थाना नंदग्राम, जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में वर्तमान समय में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं दयनीय हो गई है। साथ ही, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी पक्षपातपूर्ण एवं लापरवाही पूर्ण प्रतीत हो रही है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

इसी के विरोध में आज क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्यपाल राघव (निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) द्वारा किया गया।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्री सत्यपाल राघव,श्री गजय ठाकुर, श्री कृष्णा त्यागी,महेश शिसोदिया, हेमन्त तवर,श्री विशाल ठाकुर, श्री राहुल वर्मा, श्री सुजल सक्सेना, श्री नितिन चौहान, श्री अर्जुन सोम एवं श्री विकास भदौरिया, वरुण पुंडीर,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया तथा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए गए।

कार्यक्रम का समापन थाना नंदग्राम के क्षेत्राधिकारी (एसी) द्वारा मौके पर पहुंचकर कराया गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर थाना नंदग्राम के एसएचओ श्री उमेश जी का स्थानांतरण किया जाएगा तथा जो समाज सेवी सत्यपाल सिंह राघव एवं उनके सहयोगियों पर गलत मुकदमे किये गये है उन्हें तत्काल निरस्त किया जायेगा क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.