September 4, 2026

होटल के कमरे में खूनी खेल! महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बेहोश मिला पुरुष

होटल के कमरे में खूनी खेल! महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बेहोश मिला पुरुष

होटल के कमरे में खूनी खेल! महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बेहोश मिला पुरुष ।

 

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में सनसनी होटल प्रिंस में मिला खौफनाक मंजर, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली  ।

 

दिल्ली | लाहौरी गेट थाना क्षेत्र स्थित होटल प्रिंस में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में एक महिला और एक पुरुष बेहोश हालत में पड़े हुए हैं।

 

सूचना मिलते ही PS लाहौरी गेट की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने देखा कि महिला बेहोश पड़ी हुई थी और उसके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे। कमरे में एक पुरुष भी बेहोश हालत में मिला।

 

दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुरुष का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या और उसके बाद आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, दोनों के बीच क्या संबंध थे और होटल के कमरे में वारदात से पहले आखिर क्या हुआ—इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

 

पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ करने के साथ-साथ आसपास के CCTV कैमरों और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।

 

होटल के बंद कमरे में आखिर क्या हुआ? महिला की मौत और बेहोश मिले पुरुष की हालत ने खड़े किए कई सवाल—पुलिस जांच के बाद ही खुलेगा इस खौफनाक वारदात का पूरा राज।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.