November 1, 2026

हापुड़ विधानसभा-59 से दावेदारी को लेकर सक्रिय हुए एडवोकेट अरुण ढाका, लखनऊ में सपा के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात ।

हापुड़ विधानसभा-59 से दावेदारी को लेकर सक्रिय हुए एडवोकेट अरुण ढाका, लखनऊ में सपा के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात ।

हापुड़ विधानसभा-59 से दावेदारी को लेकर सक्रिय हुए एडवोकेट अरुण ढाका, लखनऊ में सपा के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात ।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान से की संगठनात्मक एवं राजनीतिक चर्चा !

 

हापुड़। समाजवादी पार्टी से हापुड़ विधानसभा-59 के भावी प्रत्याशी एडवोकेट अरुण ढाका ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

एडवोकेट अरुण ढाका ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल से मुलाकात कर हापुड़ विधानसभा-59 में किए जा रहे जनसंपर्क, पार्टी के प्रति अपनी सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी से अवगत कराया। इस दौरान जनपद में जिला संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अरुण ढाका के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें क्षेत्र में पूरी मजबूती से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

इसके अलावा अरुण ढाका ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं पूर्व MLC श्रीमती लीलावती कुशवाहा से भी मुलाकात की। इस दौरान हापुड़ विधानसभा-59 की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सपा प्रदेश सचिव जनाब इकबाल कुरैशी ने भी वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अरुण ढाका की दावेदारी का पक्ष रखते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों, निरंतर सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण की जानकारी दी।

 

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान से हुई मुलाकात में भी हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव इकबाल कुरैशी ने एक बार फिर अरुण ढाका की दावेदारी को मजबूती से प्रस्तुत किया। अरुण ढाका के मुताबिक, डॉ. एम.एच. खान ने उन्हें आगामी चुनाव को लेकर निरंतर सक्रिय रहने और अपनी दावेदारी के लिए प्रयास जारी रखने का मार्गदर्शन दिया।

 

इन मुलाकातों के माध्यम से एडवोकेट अरुण ढाका ने पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष हापुड़ विधानसभा-59 से अपनी दावेदारी और क्षेत्र में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों को प्रमुखता से रखा।

 

अरुण ढाका ने कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों, PDA की विचारधारा, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की समान भागीदारी के संदेश को हापुड़ के गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ जनसेवा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.