हंसी ठिठोली के साथ कोतवाल ने की पत्रकारों से मुलाकात

हंसी ठिठोली के साथ कोतवाल ने की पत्रकारों से मुलाकात ।
*एसडी गौतम : प्राइम इंडिया न्यूज सहारनपुर ।
नागल. थाना नागल का चार्ज संभालने पर नए कोतवाल राधेश्याम यादव ने प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के साथ हंसी ठिठोली से भरपूर एक मुलाकात की।
वी
चार्ज संभालने के तीसरे दिन प्रेस क्लब नागल से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित कर नवनियुक्त कोतवाल राधेश्याम यादव ने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा मुद्दे पर विस्तृत जानकारी हासिलकर गहनता से चर्चा की। इस दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने कहा कि आपसी संवाद तथा संबंध स्थापितकर वह क्षेत्र में एक नई सोच के साथ क्षेत्र को भयमुक्त, नशामुक्त तथा प्रभावमुक्त बनाकर एक नई व्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे साथ ही स्कूलों की छुट्टी के समय सड़को पर बेवज़ह घूमने वाले या हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, राजकुमार शर्मा, अजय अग्रवाल, गुलफाम अली, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत अरोड़ा, अजीत त्यागी, एसडी गौतम, वीरेंद्र कुमार, साबिर अली यूसुफ, मोमिन अली व अजय त्यागी समेत आदि मुख्यत मौजूद रहे।
