समाजसेवी रामगोविन्द राम की माता विनौला देवी का 75 वर्ष के आयु में आकस्मिक निधन।

समाजसेवी रामगोविन्द राम की माता विनौला देवी का 75 वर्ष के आयु में आकस्मिक निधन।
नौडीहा बाजार (पलामू) – नौडीहा बाजार निवासी विनौला देवी (उम्र 75 वर्ष), पति स्व. हरी राम का गुरुवार दिनांक 22/10/2026 को रात्रि लगभग 10 बजे निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमारी से जूझ रही थीं।
ज्ञात हो कि उनके पति स्व. हरी राम का लगभग पाँच वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। विनौला देवी एक सरल, धार्मिक विचारधारा की गृहिणी थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार के पालन-पोषण और संस्कारों में समर्पित कर दिया। वे समाजसेवी रामगोविन्द राम की माता थीं।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को अपराह्न में किया गया। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
*शोक में शामिल हुए रविदास विकास समिति के पदाधिकारी*
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने के लिए रविदास विकास समिति, इकाई नौडीहा बाजार के पदाधिकारी एवं समाजसेवी प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पलामू), अनुज कुमार (बसपा जिला सचिव), नीतीश कुमार, लल्लू कुमार शिक्षक (कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं बसपा के पूर्व जिला महासचिव), अर्जुन कुमार (पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी), रामबाबू (पूर्व छतरपुर-पाटन विधानसभा) एवं पत्रकार नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
*कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि*
कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक लल्लू कुमार ने कहा –
“विनौला देवी एक ममतामयी माता थीं। भले ही वे स्वयं सार्वजनिक जीवन में नहीं थीं, लेकिन उनके पुत्र समाजसेवी रामगोविन्द राम में जो सेवा-भाव और रविदास जी की विचारधारा – ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसें, रैदास रहे प्रसन्न’ के प्रति जो समर्पण है, वह उनकी ही दी हुई शिक्षा है। हमारा पूरा रविदास परिवार इस दुख की घड़ी में रामगोविन्द जी के परिवार के साथ खड़ा है। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।”
रविदास परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
